-
Advertisement

Himachal कांग्रेस प्रभारी Rajni Patil दिल्ली में एक्टिव,संगठन पर वर्किंग शुरू-देखें Video
Rajni Patil : नई दिल्ली। रजनी पाटिल (Rajni Patil) मतलब संगठन की नब्ज को समझने वाला नाम। हिमाचल में कांग्रेस मामलों की प्रभारी हैं तो राज्यसभा की सदस्य होने के साथ-साथ चंडीगढ़ का भी पार्टी ने प्रभार दे रखा है। हिमाचल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ये दूसरा मौका है जब गांधी फैमिली (Gandhi Family) ने दूसरी मर्तबा हिमाचल की बागडोर संभालने को उस वक्त कहा है जब स्थितियां अनुकूल नहीं है। रजनी पाटिल ने पहला दौरा मारते ही पार्टी जनों को गियर अप करने के साथ ही संगठित होकर चलने की राह दिखा दी है,साथ ही भंग पड़े संगठन को पुनर्गठित करने का ताना-बाना दिल्ली लौटते ही बुनना शुरू कर दिया है।
इंदिरा भवन में संभाला कार्यभार
रजनी पाटिल ने शिमला से वापसी मारे ही सबसे पहले दिल्ली में पार्टी ने नए कार्यालय इंदिरा भवन (Indira Bhawan) में कार्यभार संभाला तो इसके साथ ही पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) से मुलाकात कर उन्हें हिमाचल के बारे में फीडबैक देने का काम किया। रजनी पाटिल ने इस दौरान इंदिरा भवन में उनसे मिलने पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। पाटिल का एक ही गुरूमंत्र सबके लिए हैं कि 2027 में हिमाचल (Himachal) में रिपीट मारना है,इसके लिए सभी को अभी से जुटना है।
मई 2018 से 11 सितंबर 2020 तक रही हैं प्रभारी
रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश में राजीव शुक्ला की जगह लगाया गया है। राजीव शुक्ला 12 सितंबर 2020 को हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए थे। उनके प्रभारी रहते हुए ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरी और जीत हासिल की। अब राजनीति पाटिल के कंधों पर हिमाचल कांग्रेस का भार है । वे इससे पहले वह मई 2018 से 11 सितंबर 2020 तक हिमाचल प्रभारी (Himachal Congress Incharge) रही थी। अब एक बार फिर रजनी पाटिल को पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले जब रजनी पाटिल (Rajni Patil) हिमाचल की प्रभारी हुआ करती थी उस वक्त उन्होंने वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) और तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच समन्वय स्थापित करने में कड़ी मेहनत की थी।
-पंकज शर्मा