-
Advertisement
Himachal | DGP | Big Update
हिमाचल कैडर के 1990 बैच के IPS श्याम भगत नेगी हिमाचल के अगले DGP बन सकते हैं। केंद्रीय कार्मिक विभाग की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने देर शाम श्याम भगत नेगी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दे दी है। वर्तमान में, वह कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। काफी समय से नेगी के हिमाचल DGP बनने की चर्चाएं थी। मगर वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे थे। हिमाचल के किन्नौर जिला से संबंध रखने वाले श्याम भगत नेगी अब प्रदेश लौटने वाले हैं। माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने अगला पुलिस महानिदेशक बना सकती है। राज्य में अभी 1993 बैच के IPS अशोक तिवारी एक्टिंग DGP हैं। सिनियोरिटी में 1990 बैच के श्याम भगत नेगी पहले स्थान पर हैं। वह 31 मार्च 2026 को रिटायर होंगे। ऐसे में यदि सरकार उन्हें DGP बनाती है तो वह लगभग 8 महीने तक राज्य के DGP रहेंगे।
