-
Advertisement
Himachal | Disaster | Big Update
मंडी के थुनाग उपमंडल में सदी की भीषण आपदा आई है। एक किलोमीटर आगे क्या हुआ कुछ पता नहीं चल पा रहा है। थुनाग बाजार में लगभग 150 मकान और दुकानें जमींदोज हो गई है। थुनाग बाजार में 6 शव बरामद किए गए हैं, एक लापता है। देजी पखरैर से 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जरोल बाजार भी बर्बाद हो गया है यहां एक शव मिला है। पांडव शिला में एक शव मिला दो लापता हैं। पुलिस की टीम जंजैहली से पांडव शिला तक पहुंच पाई है। एसडीआरएफ की टीम बगस्याड तक पहुंच पाई है। मोबाइल नेटवर्क न होने से सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
