-
Advertisement
Indian-Idol-13-के Winner-ऋषि सिंह की जिंदगी का सबसे बड़ा सच-यहां देखें
Last Updated on April 3, 2023 by saroj patrwal
उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी ऋषि सिंह इंडियन आइडल -13 के विजेता( Indian-Idol-13-Winner) बन गए हैं। शो के मुख्य आकर्षण में से एक है ऋषि की कहानी। शो के दौरान ऋषि ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज पूरी दुनिया के सामने बताया था कि कैसे उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया था।
मैं सुर नहीं साध रहा होता, कहीं मर रहा होता
ऋषि ने दुनिया के साथ अपने जीवन से सच को साझा करते हुए कहा कि मुझे पता है कि उनके बिना मैं यहां नहीं होता। वे मेरे लिए भगवान की तरह हैं। अगर ये नहीं होते तो मैं सुर नहीं साध रहा होता, कहीं मर रहा होता। कंटेस्टेंट ने बताया था कि वो इंडियन आइडल के थियेटर राउंड के बाद घर गए तो उन्हें एक बात पता चली कि वो अपने माता-पिता का असली बेटे नहीं हैं। उन्हें गोद लिया था। वास्तव में, ऋषि को अपनाकर माता-पिता ने उन्हें वह जीवन दिया जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
Sab pe chalaake apna jaadu, Rocking Rishi ne jeeta sirf humaara dil hi nahi balki Indian Idol ki ye trophy bhi.
A well-deserved contestant of the Indian Idol Season 13.Congratulations, Rishi! 🤩✨#IndianIdol13 #IndianIdol #IndianIdolTheDreamFinale pic.twitter.com/M9sEU2Kzx9
— sonytv (@SonyTV) April 2, 2023
इतना ही नहीं आज विराट कोहली सोशल मीडिया पर जिन 255 लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक ऋषि सिंह हैं। ऋषि की गायकी को लोगों ने शुरुआत से ही पसंद किया है। विजेता बनने के बाद ऋषि को 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली है। इसके अलावा देबस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल पहले और दूसरे उपविजेता रहे। ग्रैंड फिनाले शो में जगह बनाने वाले अन्य हैं सोनाक्षी कर, शिवम सिंह और बिदिप्त चक्रवर्ती।