-
Advertisement
हिमाचल से कांग्रेस की राज्यसभा की एक सीट छिनी, बीजेपी की Indu Goswami निर्विरोध चुनी
Last Updated on March 18, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल से बीजेपी की इंदु गोस्वामी (Indu Goswami) को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। आज उन्हें विधानसभा सचिव ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसके साथ ही राज्यसभा में हिमाचल से कांग्रेस की एक सीट छिन गई है। इस सीट पर अभी तक कांग्रेस की विप्लव ठाकुर प्रतिनिधित्व कर रही हैं।उनका कार्यकाल खत्म होने पर ही ये चुनाव हुआ है।
हालांकि,चुनाव के लिए 26 मार्च की तारीख तय थी,लेकिन कांग्रेस की तरफ से किसी को भी प्रत्याशी ना बनाए जाने के चलते ही इंदु का आज निर्विरोध (Unopposed) चयन कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:Ranjan Gogoi को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने पर विपक्ष ने दागे कई सवाल
इंदु गोस्वामी जिला कांगड़ा के बैजनाथ की रहने वाली हैं, वह इससे पहले धूमल शासनकाल में महिला आयोग की राज्य अध्यक्ष रह चुकी हैं। आज उनके चयन के अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर, बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी उपस्थित रहे। राज्यसभा के लिए अपने मनोनयन पर इंदु ने केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा प्रदेश के हितों के लिए अपना आवाज बुलंद करती रहेगी।
बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि इस बात की प्रसन्नता है कि राज्यसभा में बीजेपी की एक सीट बढ़ रही है, और कांगड़ा जिला की कार्यकर्ता राज्यभा में प्रदेश का नेतृत्व करेगी। सीएम जयराम वे इंदु गोस्वामी के निर्विरोध चुने जाने के लिए विपक्ष का आभार जताया है।