-
Advertisement
Kamrunag/Shivratri Festival/mandi
Last Updated on February 17, 2023 by sintu kumar
छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग मंडी जनपद में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन, सर्व देवता समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा व अन्य लोगों ने उनका पूल घराट में भव्य स्वागत किया। बड़ा देव कमरुनाग ने मंडी पहुंचने पर सबसे पहले राज माधव राय मंदिर में अपनी हाजिरी भरी और उसके बाद राज परिवार की परंपरा के अनुसार राज महल में ओमेश्वर सिंह ने बड़ा देव कमरुनाग का स्वागत किया। इसके बाद देव कमरुनाग अपने लाव लश्कर के साथ टारना माता मंदिर के लिए रवाना हो गए। देव कमरुनाग 7 दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे। वहीं इस दौरान देव कमरूनाग के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में भी श्रद्धालु की भीड़ बाजार में उमड़ी। आज बड़ा देव कमरूनाग के पहुंचने से छोटी काशी मंडी देवमई हो गई है। बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने के बाद शिवरात्रि शुरू हो जाती है। बता दें कि बड़ा देव कमरूनाग को बारिश का देवता भी कहा जाता है। शिवरात्रि महोत्सव में जितने भी देवी देवता शिरकत करते हैं, उनमें से बड़ा देव कमरूनाग ही ऐसे देवता हैं जो टारना माता मंदिर में 7 दिनों तक विराजमान रहते हैं। टारना माता मंदिर में ही बड़ा देव कमरूनाग अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।