-
Advertisement
Una: झलेड़ा में अनियंत्रित Car खेतों में गिरी, Kangra के युवक की गई जान, एक घायल
Last Updated on November 26, 2020 by Sintu Kumar
ऊना/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के ऊना (Una) जिला में एक अनियंत्रित कार (Car) सड़क से खेतों में जा गिरी। इस हादसे में कांगड़ा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल (Injured) हो गया। हादसा सदर थाना ऊना के तहत कपिला पैलेस झलेड़ा के समीप पेश आया। मृतक व्यक्ति की पहचान नीरज सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी लंज जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जबकि घायल का कांगड़ा (Kangra) के अस्पताल में उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें: #Accident: चंबा-खजियार मार्ग पर खाई में समाई Car, तीन युवकों की गई जान
बताया जा रहा है कि बुधवार रात को नीरज अपने साथी रजत के साथ कार में सवार होकर घर से घालूवाल की ओर जा रहा था। इस दौरान कपिला पैलेस झलेड़ा के समीप कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे में कार चालक नीरज सिंह व रजत शर्मा को चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una Hospital) लाया गया, जहां पर नीरज सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रजत को उपचार के लिए परिजन कांगड़ा ले गए। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group