-
Advertisement
कुटलैहड़ ब्लॉक Congress ने लगाए छायादार पौधे, महादेव मंदिर में उगी झाड़ियां भी की साफ
Last Updated on July 12, 2020 by Deepak
ऊना। कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस (Congress) ने विधानसभा क्षेत्र के अप्पर कोटला कलां में पौधरोपण (Plantation) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कुटलैहड़ कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में छायादार पौधे लगाए। सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अप्पर कोटला कलां में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर के प्रांगण में उगी झाड़ियों को साफ किया। उसके बाद छायादार पौधे भी लगाए। कुटलैहड़ कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ में कुटलैहड़ यूथ फाउंडेशन (Kutlehar Youth Foundation) का भी गठन किया गया है। फाउंडेशन के युवा सदस्य विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देंगे। वहीं, विवेक शर्मा ने कहा कि कोरोना (Corona) काल में पर्यावरण संरक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा पौधारोपण करने के आदेश जारी किए गए थे, जिसके तहत आज कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा पौधरोपण किया गया है।
ये भी पढ़ें: Vivek Sharma को सौंपी कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कमान, 15 बनाए उपाध्यक्ष
जल्द ही यूथ फाउंडेशन की कार्यकारिणी का गठन किया और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसके साथ जोड़ा जाएगा। क्षेत्र में बढ़ती तानाशाही के माहौल को देखते हुए युवाओं ने एक नारा ‘युवाओं का नारा 2022 हमारा’ दिया है। कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार आम जनता के साथ धक्का शाही कर रही है। आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा। बिजली के बिलों में सब्सिडी (Subsidy) खत्म कर दी गई है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इन सब बातों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा।