-
Advertisement
Ma Durga | Chakhana | Kothi
आनी के साथ लगते करसोग क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत तुमन के गांव चख़ाना में तीन गढ़ की अधिष्ठात्री देवी माता बाड़ी दुर्गा नई भव्य कोठी में विराजमान हुईं। यह नई कोठी लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से चार साल बाद तैयार हुई। काठ कुणी व पैगोड़ा शैली में निर्मित हुई इस कोठी की प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार व शनिवार को देव परंपरा अनुसार संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में माता के तीन भाई देवताओं. बैहनी महादेव. बैनशी महादेव तथा भरेडी महादेव ने अपने करकुनों के साथ शिरकत की। देव वादय यंत्रों की गूंज के साथ सवार होकर तीनों देवता अपनी बहन स्वरूपा देवी माता बाड़ी दुर्गा से अलौकिक मिलन को पधारे। इनके अलावा देवता पंचवीर मालगी सहित कई अन्य अतिथि देवताओं ने भी खुम्बडी रूप में सेंकडों देवलुओं संग शिरकत की।