-
Advertisement
Nadda के बाद BJP अध्यक्ष कौन,आखिर हो गया फैसला, नए नाम की सरप्राइज एंट्री
BJP National President News : बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of BJP) का चुनाव जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में संपन्न हो सकता है। इसके लिए जरूरी चुनावी प्रक्रिया जून के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अब पार्टी संगठन के पुनर्गठन की कवायद तेज होती दिख रही है। वर्तमान में जेपी नड्डा (JP Nadda) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है। नड्डा जनवरी 2020 में अध्यक्ष बने थे और 2023 में उनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव तक के लिए बढ़ाया गया था, अब जबकि आम चुनाव सम्पन्न हो चुके हैंए पार्टी नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।
बंगाल में बीजेपी को जीत दिलाने की बड़ी चुनौती
बीजेपी जून के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है। इसके तहत विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न किए जाएंगे, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव संपन्न होगा। चुनाव की प्रक्रिया पार्टी के संविधान के अनुरूप होगी, जिसमें नामांकन, स्क्रूटनी और मतदान की पूरी प्रक्रिया शामिल होगी। हालांकि, बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम के ऐलान का इंतजार बढ़ता ही चला गया। लोकसभा चुनाव के बाद ही नए अध्यक्ष के चुनाव की बात कही जा रही थी। हालांकि, अब एक साल बीतने के बाद भी अब तक नए अध्यक्ष के नाम को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। पार्टी के नए अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती बंगाल में बीजेपी को जीत दिलाने की होगी। बंगाल में पार्टी को जीत दिलाना खुद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही आरएसएस के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। माना जा रहा है कि इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर जून महीने में पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
मनोज सिन्हा का नाम भी लिस्ट में शामिल

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में बीजेपी के अंदर धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम आगे माने जा रहे हैं। दोनों ही ओबीसी से आते हैं और संगठन में काम करने का अनुभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी की वजह के पीछे माना जा रहा है कि नाम पर संघ और पार्टी के अंदर सहमति नहीं बन रही थी। इस वजह से कई नाम चर्चा में आए जिसमें स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का भी नाम शामिल हो गया। इस सबके बीच अध्यक्ष के लिए अब एक नए नाम ने एंट्री ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पूर्व मंत्री और अभी जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) का नाम भी लिस्ट में शामिल हो गया है। मनोज सिन्हा को संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है। वह उत्तर प्रदेश से आते हैं और भूमिहार ब्राह्मण जाति से हैं। सिन्हा के पक्ष में जो बात जाती है, वह है उनका संघ के साथ लंबा जुड़ाव। वह राजनीति में आने से पहले बीएचयू आईआईटी से पढ़ाई कर चुके हैं। नई टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया के इस्तेमाल में पारंगत हैं। जम्मू.कश्मीर में बतौर एलजी उन्होंने बीजेपी के लिए विश्वास बढ़ाने का काम कुशलता से किया है। उनकी प्रशासनिक क्षमता पर खुद पीएम मोदी भी यकीन करते हैं। अब देखते हैं बीजेपी के अध्यक्ष के नाम का ऐलान कब तक संभव हो पाता है।
-पंकज शर्मा
