-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/12/meclo-Jaam.jpg)
McLeodganj | Christmas |
मैक्लोडगंज। देश ही नहीं पूरी दुनिया में क्रिसमस त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। दलाईलामा की नगरी मैक्लोडगंज में भी यह त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। मैक्लोडगंज के जोन चर्च में क्रिसमस के जश्न की धूम है। चर्च को कुछ इस तरह सजाया गया है। यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ती है। इस बार वीकेंड पर आए क्रिसमस मनाने के लिए मैक्लोडगंज बहुत सारे लोग पहुंचे है। हाल ये है कि चर्च से लेकर मैकलोड़ गंज मुख्य चौक तक लगा जाम लग गया है एक घंटे से स्थानीय लोग व पर्यटक फंसे हैं। आज रात यहां प्रार्थना सभा होगी,उसके बाद केक काटा जाएगा। कल यानी क्रिसमस पर को चर्च में सभी इकट्ठे होंगे।