-
Advertisement
हिमाचल में म#र्डर: पत्नी की बेरहमी से ह#त्या कर श#व को आंगन में गड्डा खोदकर जलाने का प्रयास
Murder in Himachal: हिमाचल की राजधानी शिमला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में गड्डा खोदकर जलाने की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से सिक्योरिटी गार्ड है और इस दंपति एक बेटा भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पत्नी को
जानकारी के अनुसार तोता राम पुत्र पूर्णचंद चंद पत्नी गुलशन और बेटे के साथ बालूगंज थाना क्षेत्र की शोघी पुलिस चौकी के तहत घनपेरी गांव रहता है। तोता राम पेशे से सिक्योरिटी गार्ड है और उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दहेज के लिए गुलशन को लगातार प्रताड़ित करने लगा। तोता राम का एक भाई है जो शिमला से बाहर नौकरी करता है, जबकि उसके माता-पिता नहीं हैं।
अनहोनी का शक होने पर भाई ने की पड़ताल
गत 14 मई को गुलशन का भाई अक्षय जब अपनी बहन से संपर्क नहीं कर पाया तो उसने रिश्तेदारों के साथ घनपेरी गांव पहुंचने का फैसला किया। वहां उन्होंने देखा कि गुलशन का अधजला शव घर के आंगन में एक गड्ढे में पड़ा था। इसके बाद अक्षय ने बालूगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन गुलशन को उसका पति लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि 14 मई को उनकी मां ने गुलशन को फोन किया था लेकिन फोन नहीं लगा। इस पर उन्हें कुछ अनहोनी का संदेह हुआ और वह घनपेरी पहुंचे। वहां गुलशन का शव मिला जिसे देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
हैरानी की बात यह भी है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी तोता राम खुद शोघी पुलिस चौकी गया और पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। आरोपी तोता राम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
संजू चौधरी
