-
Advertisement
Breaking: नवजोत सिद्धू की जेल से रिहाई, राहुल गांधी को बताया क्रांति, हिल जाएगी सरकार
Last Updated on April 1, 2023 by sintu kumar
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष (Former Punjab Congress president) व क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आज जेल से रिहा हो गए। सिद्धू 317 दिन बाद आज पटियाला सेंट्रल जेल (Patiala Central Jail) से बाहर आए हैं। सिद्धू को रोडरेज केस (Road Rage Case) में एक साल की कैद हुई थी, उनके बाहर आने की खुशी में समर्थकों ने पटियाला जेल (Patiala jail) के बाहर ढोल बजाकर उनका स्वागत किया।
Sardar Navjot Singh Sidhu released after spending 10 months from Patiala Jail. pic.twitter.com/gZH98R42Hz
— Aditya Goswami (@AdityaGoswami_) April 1, 2023
पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश
जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने कहा कि इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है, एक क्रांति भी आई है। इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला देंगे।उन्होंने कहा देश में अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group