-
Advertisement
Need help/ Krishna/Jogindernaga
जिला मंडी के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत बरधान के बोचिंग गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्ण के माता-पिता अपने बेटे के ईलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। कृष्ण सिंह पुत्र जगदीश चंद 1 जनवरी 2023 को एक हादसे में बूरी तरह से जल गया था। उसके बाद से ही कृष्ण लगातार उपचाराधीन है। कभी इसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया जाता है तो कभी जोगिंद्रनगर अस्पताल भेज दिया जाता है। कृष्ण की माता रूमला देवी ने बताया कि अभी तक उनके बेटे के 5 आप्रेशन हो चुके हैं और दोनों हाथ काट दिए गए हैं। परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है और अभी तक उपचार के लिए 7 से 8 लाख रूपए खर्च कर चुका है। पीजीआई में डाक्टरों ने इन्हें बताया कि अभी उनके बेटे का उपचार काफी लंबा चलेगा और यदि हाथ लगाना होगा तो उसपर 9 लाख का खर्च आएगा। ऐसे में इस परिवार ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।