-
Advertisement
Organic Farming/ Una/ Himachal Government/
प्राकृतिक खेती के लिए जिला ऊना के किसानों को प्रोत्साहित करने के हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। जिला के 9857 किसानों ने कैमिकल वाली खेती छोड़ दी है और अब कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। आज जिला ऊना में 754 हेक्टेयर भूमि पर किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। एक तथ्य यह भी सामने आ रहा है कि रासायनिक खेती के चलते भूमि की उपजाऊ क्षमता में कमी आ रही है। वही लगातार रासायनिक खेती के कारण किसानों की लागत में भारी भरकम इजाफा होता जा रहा है।