-
Advertisement
Prostitution | Damtal | Two Women |
Last Updated on October 2, 2023 by Soumitra Roy
जिला कांगड़ा के तहत नूरपुर के कई इलाकों में देह व्यापार के मामले सामने आते रहे हैं। कई बार होटलों.रेस्टोरेंट में दबिश देकर पुलिस इन मामलों का पर्दाफाश कर चुकी है। इसी क्रम में डमटाल के एक होटल एंड रेस्टोरेंट में नूरपुर पुलिस ने देह व्यापार का मामला पकड़ा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में रेड की तथा देह व्यापार के धंधे में शामिल होटल के मालिक के कब्जे से दो महिलाओं को छुड़वाया। एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी नूरपुर क्षेत्र के तहत एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था और बाहरी राज्यों की महिलाओं को पकड़ा था।