-
Advertisement
#SouravGanguly के दिल में डाले गए दो स्टंट, एक महीने में दो बार आया हार्ट अटैक
Last Updated on January 28, 2021 by Sintu Kumar
कोलकाता। बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की दूसरी एंजियोप्लास्टी कर दी गई है। सौरव गांगुली कोलकाता के अपोलो हॉस्टिपल (Apollo Hospitals) में भर्ती हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) भी सौरव गांगुली का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार दूसरी एंजियोप्लास्टी में सौरव गांगुली के दिल में दो स्टंट डाले गए हैं। उनका ऑपरेशन करीब दो घंटे तक चला। आपको बता दें कि इसी महीने दो जनवरी को भी सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी ( Angioplasty) की गई थी।
यह भी पढ़ें: बीसीसीआई अध्यक्ष Sourav Ganguly के सीने में फिर उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती
इससे पहले सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी कोलकाता के वुडलैंडस अस्पताल में की गई थी। इसके बाद बीते रोज ही सौरव गांगुली को फिर से सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां अब उनके दिल में दो स्टंट डाले गए हैं। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी भी सौरव गांगुली से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंची थीं। ममता बनर्जी ने गांगुली की पत्नी डोना और इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की. डॉक्टरों ने बताया कि सौरव गांगुली ठीक हैं और ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा।