-
Advertisement
भारत-पाक टेंशन के बीच लाहौर में Serial Blast , डर के मारे सड़कों पर लोग
Blast In Lahore : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के दरम्यान लाहौर में सीरियल धमाकों (Serial Blast) की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है वहां एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाके किसने किए पता नहीं चल पाया है। एक के बाद एक कई धमाके लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट इलाके में सुने गए। इसके बाद डर के मारे लोग सड़कों पर उतर आए।
बिल्डिंग के ऊपर धुआं उठता दिखाई दिया
जानकारी के मुताबिक धमाका एक इमारत के सामने हुआ, जिसके बाद बिल्डिंग के ऊपर धुआं उठता दिखाई दिया। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लाहौर (Lahore) का गुलबर्ग इलाका और वाल्टन एयरपोर्ट के पास नसीहाबाद और गोपाल नगर भी धमाके का शिकार हुए हैं। इस घटना के बाद वहां लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाकों के बाद इलाके में तुरंत इमरजेंसी सायरन बज उठे।
-पंकज शर्मा

