-
Advertisement
एक्ट्रेस शबाना आजमी की हालत में सुधार : हाल जानने पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार्स
Last Updated on January 19, 2020 by Deepak
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) की एक्सीडेंट के बाद अब हालत ठीक है। उनके एक्सीडेंट की खबर मिलते ही कई बॉलीवुड स्टार्स उनसे मिलने के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल पहुंचे। उनका हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे लोगों में उनके पति जावेद अख्तर, बेटे फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनकी पत्नी सुनीता कपूर और तब्बू शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: मुंबई मैराथन के दौरान 1 की गई जान, हार्ट अटैक के बाद 7 अस्पताल में भर्ती
गौर हो, शबाना का एक्सीडेंट (Accident) उस समय हुआ था, जब शनिवार को वह और उनके पति जावेद अख्तर (Javed akhtar) पुणे (Pune) से मुंबई लौट रहे थे। इस दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर उनकी कार और ट्रक में टक्कर हो गई थी। जिसके बाद उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन रात में उनकी तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। उनके एक्सीडेंट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था। साथ ही उनके जल्दी से ठीक होने की कामना की थी।