- Advertisement -
शिमला। प्रदेश भर में बर्फबारी और बारिश (Snowfall and rain) के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। जनजातीय जिला किन्नौर (Kinnaur) में एक तरफ हिमस्खलन (Avalanche) के कारण हालत खराब है, वहीं बारिश से जगह-जगह भूस्खलन (Landslide) से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चोरा गांव के समीप किन्नौर जिला के मुख्य प्रवेश द्वार पर शुक्रवार सुबह पहाड़ से बड़ी चट्टान गिर गई।
यह चट्टान (Cliff) यहां पर बनाए नए प्रवेश द्वार पर आ गिरी और द्वार को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। चट्टान के गिरने से एनएच–5 (NH-5) भी अवरुद्ध हो गया है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी है। कुछ समय बाद एनएच बहाल कर दिया जाएगा।
- Advertisement -