-
Advertisement
हिमाचलः पांच दिन बाद बहाल हुआ एनएच-5, किन्नौर के लिए खुला मार्ग
Last Updated on September 18, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुए लैंडस्लाइड(Landslide) के कारण शेष दुनिया से कटा दुर्गम जिला किन्नौर पांच दिन बाद राजधानी शिमला ( Shimla)के जुड़ गया है। नेशनल हाइवे पर चौरा के समीप पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टान को हटाकर इस मार्ग को सभी वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। किन्नौर पुलिस( Kinnour Police) ने नेशनल हाइवे- 5( NH-5) के यातायात के लिए बहाल होने की पुष्टि की है। शुक्रवार देर रात को यहां पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था और यहां पर नारेबाजी हुई थी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बारिश का कहरः मंडी-पठानकोट एनएच पर घट्टा के पास चलती कार पर गिरा पेड़
चौरा के पास पत्थर गिरने से बुधवार को यह हाइवे बंद हो गया था। जिसके चलते जनजातीय क्षेत्र किन्नौर का राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों से सीधा संपर्क टूट गया था। यहां पर जाम में फंसे यात्री बेहाल हो गए थे और कुछ तो पैदल ही चट्टानों के बीच में जान जोखिम में डाल कर आर-पार हो रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी-बड़ी चट्टानों को ब्लास्टिंग की मदद से तोड़ा गया।