- Advertisement -
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस ने उनके लिए लॉस एंजेल्स में नया आशियाना खरीद लिया है। प्रियंका के इस नए आशियाने की खासियत का पता तो उसके दाम से ही लग जाता है। दरअसल प्रियंका का यह नया आशियाना 47 करोड़ रुपए का है और इस बंगले की खासियत जानकर आप दंग रह जाएंगे।
बता दें कि इस घर का इंटीरियर डिज़ाइन बेहद खूबसूरत है। 5 कमरे वाले इस घर में स्वीमिंग पूल के साथ एक गार्डन भी है, जो इस घर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। प्रियंका के इस घर में बाथरूम से लेकर गेस्ट रूम तक सब कुछ लग्जरी है।
गौरतलब है कि 18 अगस्त को सगाई करने के बाद प्रियंका और निक जोनस का रिश्ता ऑफिसियल हो चुका है। हालांकि अभी तक दोनों की शादी की कोई कन्फर्मेशन नहीं मिल पाई है। खबरें तो यह भी थीं कि दोनों शादी कर चुके हैं लेकिन इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
बता दें कि एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते प्रियंका चोपड़ा का ज्यादातर समय आजकल अमेरिका में ही गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रियंका अब अपनी शादी भी वहीं करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक 14-15 जनवरी को शादी कर सकते हैं। हालांकि इस बात को लेकर भी निक और प्रियंका की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
- Advertisement -