- Advertisement -
Nifty crosses: नई दिल्ली। शेयर बाजार आज अपने सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी रिकॉर्ड 9407 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 30248 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी आज 90 अंक की बढ़त के साथ 9407 के स्तर पर कर बंद हुआ, निफ्टी ने पहली बार 9400 के स्तर का आंकड़ा भी पार किया। सेंसेक्स भी आज 314 अंक की बढ़त के साथ 30248 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि निफ्टी के शेयर्स में से 33 हरे निशान और 18 गिरावट के साथ बंद हुआ।
हिंदुस्तान यूनि लिवर, भारतीय एयरटेल, एचडीएफसी और ऑरो फार्मा के शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी आर्इ, जबकि विप्रो, अल्ट्रा सीमेंट, टाटा पावर और एशियन पेंट के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली है।
- Advertisement -