- Advertisement -
मैडुगुरी। बोको हरम आतंकवादियों के खिलाफ मिशन पर गए नाइजीरियाई वायुसेना के एक विमान ने गलती से एक शरणार्थी शिविर पर बम गिरा दिया, जिससे 100 से अधिक शरणार्थी मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य गायल हैं। घायलों में दो सैनिक और डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स तथा अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास समिति के लिए काम करने वाले लोग शामिल हैं । सैन्य कमांडर मेजर जनरल लकी इराबोर ने कैमरून की सीमा के पास स्थित उत्तर पूर्वी रन्न में दुर्घटनावश हुई बमबारी की पुष्टि की है। मिलिट्री कमांडर मेजर जनरल लकी इराबोर के अनुसार बम कैमरून के बॉर्डर से लगे रन्न टाउन में गिराए गए। इसमें कई सिविलियन मारे गए हैं। मरने वालों में कई राहतकर्मी भी शामिल हैं। इंटरनेशनल Red cross कमेटी ने बताया है कि नाइजीरिया की Red cross सोसायटी के 6 वर्कर्स भी मारे गए हैं जबकि 13 घायल हुए हैं। नाइजीरिया के प्रेसिडेंट मुहम्मदु बुहारी ने लोगों के मारे जाने पर दुख जताया है और लोगों से शांति की अपील की है। बता दें कि बोको हरम एक इस्लामिक आतंकी गुट है। पिछले 7 साल से सक्रिय बोको हरम की वजह से अब तक 26 लाख लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। जबकि 20 हजार से ज्यादा लोगों को बोको हरम गुट ने मौत के घाट उतारा है।
- Advertisement -