-
Advertisement
हिमाचल में Night curfew में नहीं मिली ढील, 31 जनवरी तक रहेगा जारी
शिमला। प्रदेश सरकार ने हिमाचल के चार जिलों में लगाए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेशों के अनुसार नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान बसें, यात्री व अन्य कोई भी वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ेगा। कर्फ्यू वाले जिला शिमला, कांगडा़, कुल्लू व मंडी हैं। यहां पर जिला उपायुक्त प्रशासनिक दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करेंगे। मुख्य सचिव अनिल खाची (Chief Secretary Anil Khachi) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में सामाजिक समारोहों में पचास लोगों की शर्त जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें :- Big Breaking: कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट जेब में रखकर ही कर पाएंगे प्रत्याशी-समर्थक प्रचार
प्रदेश में सभी बसें (Bus) केवल 50 प्रतिशत सवारियों के साथ चलेंगी। खुले स्थानों पर सभी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेल आदि समारोहों में सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना होगी। इनमें केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। विवाह समारोह में लोगों के शामिल होने की शर्त पर पहले की तरह तहसीलदार नजर रखेंगे। अब पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रचार में लोगों की संख्या पर भी सख्ती से अमल होगा। सरकार की ओर से जारी ताजा आदेशों के तहत कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करने को कहा गया है। इसके लिए नगर निकाय भी नजर रखेंगे। बता दें कि सरकार ने नवंबर में प्रदेश के चार जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद नई शर्तें लागू की थी। सरकार ने कोरोना संक्रमण से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए सख्त कदम उठाए थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


