-
Advertisement
लाहुल स्पीति में चलते टिप्पर से सड़क पर गिरे BRO के नौ मजदूर
Last Updated on July 24, 2020 by Vishal Rana
केलांग। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) में एक हादसे में बीआरओ (BRO) के नौ मजदूर घायल हो गए हैं। यह सभी मजदूर एक चलते टिप्पर से सड़क पर गिर गए, जिससे यह सभी मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा लाहुल स्पीति के ग्रांफू में शुक्रवार सुबह पेश आया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Una: कार और थ्री व्हीलर में हुई टक्कर, एक पहुंचा Hospital
मिली जानकारी के अनुसार मनाली-लेह मार्ग पर स्थित कोकसर के साथ लगते ग्रांफू के पास बीआरओ के नौ मजदूर बीआरओ के ही टिप्पर में बैठक डोहनी मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्रांफू के पास टिप्पर का अचानक डाला खुल गया, जिससे सभी मजदूर सड़क पर आ गिरे। इस हादसे (Road accident) में नौ मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया। जहां से तीन मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कुल्लू रेफर कर दिया है। बाकी अन्य छह मजदूरों का इलाज केलांग अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।