-
Advertisement
दो गुटों में चले लात- घूंसे, पत्थर और डंडे, 9 के फूटे सिर- Hospital में भर्ती
Last Updated on June 11, 2020 by Vishal Rana
लडभड़ोल। क्षेत्र में दो गुटों में हुआ आपसी विवाद मारपीट (Beating) के बाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें जमकर लात घूंसों के बाद पत्थर और फिर डंडों का दौर चला। इसमें कईयों के सिर भी फूटे। मामला मंडी (Mandi) जिला के लडभड़ोल क्षेत्र का है। इस खूनी संघर्ष ( bloody clash )में नौ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल लडभड़ोल में उपचार दिलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह रोपडू गांव में दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर में विवाद मारपीट से होते हुए खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खूब पत्थर, लातघूसें और डंडे बरसाए। जिसमें कई के सिर फूटे हैं।
यह भी पढ़ें: Hotspot से आए लोगों की जांच पर दें विशेष ध्यान, Report Negative आने पर ही भेजें होम क्वारंटाइन
घायलों में बजीर चंद, संजय और विजय को गंभीर चोटें पहुंची है। पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई है। लडभड़ोल क्षेत्र के रोपडू गांव में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से भी जुड़ा हुआ पाया जा रहा है। पुलिस के मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा हैं। मारपीट के असल कारणों पर पुलिस की जांच जारी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लडभड़ोल पुलिस (Police) मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई है। एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस वारदात का पता लगाने में जुटी हुई है। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।