- Advertisement -
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। हादसे में टेंपो और थ्री व्हीलर की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोग जख्मी (Injured) हुए हैं। इसमें एक मजदूर की टांग कट गई है। हादसा ऊना-नंगल हाइवे (Una Nangal NH) पर रक्कड़ कॉलोनी के समीप पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद एक थ्री व्हीलर चालक एक बच्चे सहित 8 प्रवासी मजदूरों को लेकर नंगल से ऊना की ओर जा रहा था। रक्कड़ कॉलोनी के समीप ऊना से मैहतपुर की ओर जा रहे टेंपो के साथ टक्कर हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, थ्री व्हीलर सवार 3 महिलाओं सहित कुल आठ लोग व टेंपो चालक भी जख्मी हुआ है। हादसे में थ्री व्हीलर सवार एक प्रवासी मजदूर (Migrant labor) की टांग कट गई। मामले की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां से टेंपो चालक की गंभीर हालत में उच्च संस्थान रेफर कर दिया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -