-
Advertisement
मवेशी चराने यमुना किनारे गया 9 साल का बच्चा नदी में बहा, Search Operation जारी
Last Updated on July 14, 2020 by Deepak
पांवटा साहिब। यमुना नदी के किनारे मवेशी चराने गया एक नौ साल का बच्चा नदी में बह गया। नदी में बहे बच्चे की पहचान शमशाद पुत्र भूरा निवासी गुज्जर कॉलोनी सतीवाला के रूप में हुई है। घटना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के बहराल में सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्चा यमुना नदी के किनारे गांव के दूसरे बच्चों के साथ मवेशी चराने गया था। तभी उसके मवेशी यमुना नदी में चले गए। जब वह भैंस लेकर वापस आया तो अचानक नदी में नहाने कूद गया। उसके साथ मवेशी चराने गए बच्चों ने बताया कि शमशाद भैंस पर चढ़ गया व उसकी पीठ से यमुना में छलांग लगा दी। इसके बाद वह यमुना नदी की लहरों में बह गया। बच्चे के बहने के बाद तुरंत पास ही चल रहे एक क्रशर में जाकर कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: Kotkhai: दो प्रवासी नाबालिग लड़कों से व्यक्ति ने किया कुकर्म, आरोपी Arrest
उन्होंने पुलिस को सूचित किया और स्वयं मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंची है। स्थानीय गोताखोर भी बच्चे की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से सर्च ऑपरेशन (Search Operation) शुरू कर दिया है। पुलिस के आईओ कृष्ण भंडारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर उनके परिवार के लोगों से बात की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय गोताखोर भी पहुंच गए। पुलिस व स्थानीय गोताखोर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। डीएसपी पांवटा वीरबहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।