- Advertisement -
नई दिल्ली। पंजाब एंड नेशनल बैंक में अरबों के घोटाले के दोषी नीरव मोदी पिटने के डर से भारत नहीं आना चाहता। उसने प्रवर्तन निदेशालय से कहा है कि अगर वह भारत लौटा तो भीड़ उसे मार देगी। ईडी ने पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड कर फरार हुए मोदी को सरेंडर करने को कहा था। नीरव ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कहा है, ‘भारत में अपने पुतले जलते हुए देखकर और मिल रही धमकियों से मैं डरा हुआ हूं। उसके यहां काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया। जिस मकान में वो रहा करता था इसका किराया बाकी है। इन सबने उसे धमकियां दी हैं। ऐसे में वापस कैसे लौटा जा सकता है।
ईडी ने नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ 24 मई और 26 मई को आरोप पत्र दाखिल किए थे। दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं। इंटरपोल ने भी दोनों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। नीरव मोदी वकील वी अग्रवाल ने दावा किया है कि मोदी नियमित वीजा और पासपोर्ट लेकर विदेश गया था।
- Advertisement -