-
Advertisement
Nirbhaya के दोषी विनय का नया दांव, जेल में Staple Pin निगलने की कोशिश
Last Updated on February 23, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। निर्भया मामले के दोषी विनय शर्मा (Vinay Sharma) फांसी की सजा से बचने के लिए नए से नए पैंतरे चल रहा है। दीवार पर सिर फोड़ने के बाद अब विनय ने स्टेपल पिन (Staple Pin) निगलने की कोशिश की। जेल कर्मचारियों ने समय रहते उसे ऐसा करने से रोक लिया। इसके बाद तिहाड़ जेल के अधिकारी विनय को जेल हॉस्पिटल भी ले गए और उसका इलाज करवाया गया।
यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat : हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन मंच, लोगों के सपनों को भी दे रहा पंख
बता दें कि जेल के अफसरों ने विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर के परिवार को नोटिस भेजकर उन्हें आखिरी मुलाकात करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, मुकेश सिंह और पवन गुप्ता की अपने पारिवारिक सदस्यों से आखिरी मुलाकात 31 जनवरी को ही गई थी। हर हफ्ते दो बार नियमित मुलाकात की सुविधा जारी है। अधिकारियों के अनुसार डेथ वारंट (Death warrant) जारी होने के बाद से विनय का व्यवहार हिंसक हो गया है। जेल अथॉरिटीज ने बताया कि जेल में विनय की शारीरिक और मानसिक हालत स्थिर है। मामले में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों पर चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है और सीसीटीवी के जरिए अधिकारी भी उनकी निगरानी कर रहे हैं।