Budget 2020: किसानों के लिए वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान-किसान रेल और उड़ान सेवा होगी शुरु
Update: Saturday, February 1, 2020 @ 5:27 PM
- Advertisement -
नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अपने बजट भाषण में किसानों के लिए भी कई ऐलान किए हैं जिसमें किसान रेल और उड़ान सेवा भी शामिल है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी डबल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अपने बजट में वित्त मंत्री ने कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर किसानों की उन्नति सुनिश्चित करने की बात कही। सरकार किसान रेल और उड़ान सेवा शुरू करेगी। पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा।
मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।
100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, जिससे किसानों को पानी की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा, इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।
फर्टिलाइजर का बैलेंस इस्तेमाल करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके.
देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा.
देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे. इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा.
महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।
कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा। इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा।
किसानों के लिए फुट एंड माउथ बिमारी, पीपीआर की बीमारी 2025 तक खत्म हो जाएगी।
पंचायत स्तर पर किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाएगी सरकार।
समुद्री इलाकों के किसानों के लिए, फिश उत्पादन का लक्ष्य 208 मिलियन टन, 3077 सागर मित्र बनाए जाएंगे। तटवर्ती इलाकों के युवाओं को रोजगार मिलेगा।