- Advertisement -
हमीरपुर। प्रदेश के छोटे से जिला हमीरपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी NIT को विशेष दर्जा मिला है। यूआई ग्रीन रेंकिंग के सर्वे में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने बेहतर स्थान प्राप्त किया है। विश्व के 74 देशों के 516 विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने 211 स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान हासिल किया है। विश्व भर के विश्वविद्यालयों का सर्वे करने के बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने दुनिया भर के विश्वविद्यालय में अपना स्थान बनाया है।
इस सर्वे में देश भर के 16 संस्थानों को शामिल किया गया था इसमें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि भारत के ही इंस्टीयूट फॉर फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड रिसर्च खड़गपुर को पहला स्थान मिला है। इस सर्वे में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया को विश्व की सबसे बेहतर संस्थान का दर्जा दिया गया है। 29 दिसंबर 2016 को यूनिवर्सीटी आफ इंडोनेशिया ने रेंकिंग का परिणाम घोषित किया था। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया को कुल 8398 अंक और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर को 4739 अंक मिले हैं।
दुनिया भर के 516 विश्वविद्यालयों और संस्थानों में आधारभूत ढांचा, एनर्जी और क्लाईमेट चेंज, वेस्ट मैनेजमेंट, पानी, यातायात और शिक्षा के स्तर का सर्वे किया गया। देश भर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर का आधारभूत ढांचा और ग्रीन एरिया को सराहा गया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के निदेशक डॉ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान को देश भर दूसरा और विश्व में 211 रेंक मिलने से बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर को पूरी तरह से कैशलेस बना दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश का पहला पेपरलेस आफिस भी बना दिया गया है। छात्रों को लाइब्रेरी एप बना दिया गया है छात्र एप से ही सारी किताबें देख सकते हैं। इसके अलास संस्थान में सर्वेंलेंस सिस्टम लगाया गया है जिसमें 15 दिन तक डाटा स्टोर रहता है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही डिजिटल क्लासरूम बना दिए जाएंगे।
- Advertisement -