- Advertisement -
नई दिल्ली। अमेरिका (Amarica) के सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (Metropolitan Museum of Art) में रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की फाउंडर नीता अंबानी (Nita Ambani) को शामिल किया गया है। इस संग्रहालय के 149 साल के इतिहास में ट्रस्टी बनने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा- ‘भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने और प्रोत्साहित करने की श्रीमती अंबानी की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। उनके बोर्ड में शामिल होने से म्यूजियम की क्षमताओं में इजाफा होगा। नीता अंबानी का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।’ बता दें, मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम करीब 149 साल पुराना है। यहां दुनियाभर की 5000 साल पुरानी कलाकृतियां भी मौजूद हैं। हर साल लाखों लोग म्यूजियम देखने पहुंचते हैं।
- Advertisement -