Home » HP-1 •
कांगड़ा » हिमाचल को फिर पानी में उतरने वाले जहाज का सपना दिखा गए गडकरी
हिमाचल को फिर पानी में उतरने वाले जहाज का सपना दिखा गए गडकरी
Update: Sunday, February 24, 2019 @ 8:40 PM
रविंद्र चौधरी/शाहपुर। चंबी मैदान में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर हिमाचलियों को पानी में उतरने वाले जहाज का सपना दिखा गए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल में पानी में उतरने वाले हवाई जहाज शुरू करेंगे।
हिमाचल में बहुत झीलें हैं। ऐसे में लोग एयर स्ट्रीप से उड़ेंगे और दूसरी जगह पानी में उतरेंगे। इससे समय और पैसे की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा होना कठिन बात नहीं है। वह हिमाचल के लोगों को सपना नहीं दिखा रहा हूं। जो वह बोलते हैं, वह करके दिखाते हैं। वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल में पानी में उतरने वाले जहाज चलेंगे।
फोरलेन कार्यों के बारे दी जानकारी
कंेद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कीरतपुर से नैरचौक फोरलेन का काम 70 फीसदी पूरा हो गया है। कुछ अड़चने आई हैं वह भी दूर कर दी जाएंगी। नेरचौक से पंडोह तक 900 करोड़ की लागत से बनने वाला फोरलेन 2019 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे लोगों का एक घंटे का समय बचेगा। पंडोह से टटोली तक फोरलेन का कार्य 2020 तक पूरा होगा। टटोली से कुल्लू फोरलेन 2019 में पूरा होगा। कुल्लू से मनाली तक 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। परवाणू से सोलन 60 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। सोलन से केतलीघाट तक मई 2020 तक पूरा होगा। केतलीघाट से शिमला बाइपास तक फोरलेन सितंबर 2019 तक पूरा हो जाएगा। एनएच 88 में कंदरौर पुल से हमीरपुर तक 80 फीसदी काम पूरा हो गया है।
एनएच 21 बद्दी से नालागढ़ 90 फीसदी पूरा हो गया है। कुल्लू से शिमला के बीच टनल का निर्माण भी करने वाले हैं। 97 किलोमीटर के मार्ग का डीपीआर चल रहा है। जलोड़ी जोत पर टनल बनने से इन दोनों जिलों को जोड़ा जाएगा। किसी भी मौसम में दोनों जिलों के बीच आवाजाही सुचारू रहेगी। नए एनएच का काम भी जल्द शुरू होगा। जल्द ही डीपीआर बनाई जाएगी।