-
Advertisement
बाहरी राज्यों में फंसे Kangra के लोग घर वापसी की सोच रहे तो जरूर पढ़ें यह खबर
Last Updated on April 14, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। बाहरी राज्यों या जिलों में फंसे कांगड़ा (Kangra) के लोग घर वापसी की सोच रहे हैं तो फिलहाल अपना इरादा बदल दें। किसी को भी जिला कांगड़ा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। यहां तक किसी भी पास और परमिट पर भी नो एंट्री (No Entry) रहेगी। केवल भौतिक सत्यापन के लिए गंभीर आपातकालीन विषय को छोड़कर कोई भी कांगड़ा जिला में प्रवेश नहीं कर सकता है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि अगर कोई जिला कांगड़ा में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसे 28 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से आदेशों की पालना करने की अपील की है।