-
Advertisement
शिमला में छा गई धुंध
Last Updated on October 16, 2020 by Deepak
शिमला। मौसम बदल रहा है। देश की राजधानी इन दिनों प्रदूषण की चपेट में है। पड़ोसी राज्य में पराली जलाने का असर पहाड़ों पर दिखने लगा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में छाई धुंध इस बार को पुख्ता करती है। ऐसे में सभी को इंतजार है बारिश है। लेकिन हिमाचल के लोगों को अभी बारिश के लिए अभी इंतज़ार करना होगा। अभी नहीं मिलेगी हल्की सूखी ठंड से राहत। अगले करीब दस दिन में मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन या चार दिन में एक डिग्री तापमान गिर सकता है। यानि कि हिमाचल में धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। इसलिए लोगों को एतियात बरतने की जरूरत है। क्योंकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है तो ऐसे में बचाव और जरुरी हो जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम सूखा रहेगा। अगले एक सप्ताह या दस दिन में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि अभी पश्चिमी विक्षोभ के कोई संकेत नहीं हैं। साथ ही हवाएं भी नोर्थ बेस्ट चल रही हैं। इस दौरान कोल्ड से ड्राई विंड रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान तापमान में गिरावट रहेगी। तीन या चार दिन के बाद एक डिग्री तापमान कम होगा।