- Advertisement -
दिल्ली। कितना गुस्सा होगा कि पानी ज्यादा बहाने पर किसी से जूते चटवाए जाएं,उसकी जमकर पिटाई कर दी जाए। ऐसा हुआ है ,बेंगलुरु में एक छात्र के साथ। नॉर्थ ईस्ट के छात्र पर बस इतना आरोप है कि उसने पानी ज्यादा बहा दिया। इसी पर उसका मकान मालिक खफा हो गया। पुलिस में शिकायत के बाद मकान मालिक हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्र 20 वर्षीय हिगीयो गुंटे अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला है।
हिगीयो गुंटे का कहना है कि वो हुलीमावू में किराए के घर मे रहता है। पानी ज्यादा बहाने की बात पर एक दिन मकान मालिक नाराज हो गया और पीटने लगा। इसके बाद उसे गालियां देते हुए जूते भी चटवाए। हिगीयो बेंगलुरु के क्राइस्ट कॉलेज का छात्र है। घटना के बाद गुंटे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरा ऑफिस मामले के देख रहा है।
- Advertisement -