- Advertisement -
north korea missile test failed: वाशिगटन। दुनियाभर में अपने अड़ियल और तानाशाही रवैये के लिए मशहूर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर अमेरिका को उकसाने वाला काम किया है। इस बार उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी तक मार करने में सक्षम KN-17 बैलिस्टिक मिसाइल का असफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल को मोबाइल से लॉंच किया गया लेकिन यह जापान सागर तक नहीं पहुंच पाई। इस बात की पुष्टी दक्षिण कोरियाई सेना व पेंटागन ने की है। पैंटागन के अनुसार इस मिसाइल का परीक्षण शनिवार सुबह 10:33 बजे किया गया। गौर रहे कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अभी तक उत्तर कोरिया 9 मिसाइल परीक्षण कर चुका है। वहीं, उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण किए जाने को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन का अपमान कहा है।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि, उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण कर चीन का अपमान किया है। यह बहुत बुरा है। बता दें कि चीन ने उत्तर कोरिया से मिसाइल परीक्षण और परमाणु कार्यक्रम को बंद करने को कहा था। ऐसे में ट्रंप द्वारा ऐसा बयान आना चीन को उत्तर कोरिया के खिलाफ उकसावे के रूप में माना जा रहा है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि दुनिया के लिए कैंसर बन चुके उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन का इलाज जरूरी और उत्तर कोरिया के साथ भीषण संघर्ष होगा। वहीं उत्तर कोरिया भी अमेरिका पर परमाणू हमला करने की चेतावनी दे चुका है। इसी संदर्भ में उत्तर कोरिया की ओर से बीते दिनों एक ग्राफिक भी जारी किया गया था, जिसमें अमेरिका पर उत्तर कोरिया का परमाणू बम से हमला दर्शाया गया था।
- Advertisement -