-
Advertisement
ऑपरेशन के बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim Jong की हालत नाजुक, Brain Dead की अटकलें
उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह और प्रमुख किम जोंग उन (Kim Jong Un) की सर्जरी के बाद हालत नाजुक है। अमेरिकी के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तरह की खबरों की अमेरिका (America) निगरानी कर रहा है। किम जोंग उन हाल ही में 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन के समारोह में शामिल नहीं हुए थे जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। वह चार दिन पहले एक सरकारी बैठक के दौरान नजर आए थे। किम के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh में कोरोना से जंग हारे एक और थाना प्रभारी, Indore में निकला दम
ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि वह ब्रेन डेड (Brain dead) हो गए हैं। हालांकि इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है ये सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। दक्षिण कोरिया की ऑनलाइन साइट जो उत्तर कोरिया की खबरें देती है उसके मुताबिक 12 अप्रैल को किम हृदय तथा रक्तवाहिकाओं संबंधी प्रक्रिया से गुजरे हैं। उन्हें इस प्रक्रिया से इसलिए गुजरना पड़ा क्योंकि वह बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, मोटापे से जूझ रहे हैं और ज्यादा काम करते हैं। उनका ह्यानसांग काउंटी में इलाज चल रहा है। किम के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद मेडिकल टीम का एक हिस्सा 19 अप्रैल को प्योंगयांग लौट आया और कुछ उनकी रिकवरी के लिए वहीं रुके हुए हैं।
