-
Advertisement
कुत्ते का “प्यार” देखो तो यार
Last Updated on February 8, 2021 by Sintu Kumar
यह वीडियो एक पालतू कुत्ते और उसके मालिक का है, जिसमें वह दोनों एक दूसरे से इस तरह से गले मिल रहे हैं, कि उन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। साथ ही इस वीडियो को देखकर आप भी यह समझ जाएंगे कि जानवर भी इंसानों की तरह ही प्यार करना जानते हैं। वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला अपने पालतू कुत्ते से मिली और गले से लगा लिया। जानकारी के मुताबिक कुत्ता खो गया था और लोगों ने जब महिला को उसके कुत्ते के मिलने की सूचना दी तो महिला उससे मिलने के बाद खुशी से फूट-फूटकर रोने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि कुत्ता भी अपने मालिक से मिलकर काफी खुश है।