- Advertisement -
ऊना। ड्यूटी में कोताही बरतने पर एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने शुक्रवार रात को बंगाणा थाना में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पुलिस थाना में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान संतरी गहरी नींद में सोया हुआ था। जिस पर जब एसपी ने कर्मचारी को लताड़ भी लगाई।
वहीं, दूसरी ओर गाड़ी में सोया हुआ ड्राइवर भी कथित तौर पर नशे में धुत्त था। जिस पर दोनों कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाए। एसपी दिवाकर शर्मा की कार्रवाई से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले एसपी दिवाकर शर्मा ने हरोली, गगरेट व ऊना थाना में देर रात औचक निरीक्षण कर चुके हैं, जिसमें कोताही बरतने वाले कमर्चारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ड्यूटी में ढील बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। इसलिए हमें अपनी ड्यूटी के प्रति वफादार रहना चाहिए। एसपी दिवाकर शर्मा ने इस दौरान क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व निरीक्षण भी किया।
- Advertisement -