-
Advertisement
Kangra जिला में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आरक्षण की अधिसूचना जारी
Last Updated on August 27, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति (DC Kangra Rakesh Kumar Prajapati) ने आज यहां नगर परिषद् देहरा, ज्वालामुखी, पालमपुर (Palampur), नूरपुर, नगरोटा बगवां तथा कांगड़ा (Kangra) और नगर पंचायत ज्वाली तथा बैजनाथ-पपरोला के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है। नगर परिषद् देहरा में वार्ड नंबर-1 राजगढ़ (सामान्य), वार्ड नंबर-2 अरमपुरी (एससी), वार्ड नम्बर-3 हनुमान मंदिर (सामान्य), वार्ड नंबर-4 गायत्री मंदिर (एससी महिला), वार्ड नंबर-5 डंडेया दा पीपल (महिला), वार्ड नंबर-6 शिव मंदिर (महिला) तथा वार्ड नंबर-7 कंजूपीर (सामान्य)। ज्वालामुखी नगर परिषद् में वार्ड नंबर-1 देवी तालाब (एससी महिला), वार्ड नंबर-2 अर्जुन नागा (सामान्य), वार्ड नंबर-3 मालीवाड़ा मोहल्ला (सामान्य), वार्ड नंबर-4 गीता भवन (महिला), वार्ड नंबर-5 गणेश कालोनी (महिला), वार्ड नंबर-6 अष्टभुजा (सामान्य) तथा वार्ड नंबर-7 इंदिरा कॉलोनी (महिला)। नगर परिषद् पालमपुर में वार्ड नंबर-1 जंगलात (सामान्य), वार्ड नम्बर-2 विद्यार्थियां (सामान्य), वार्ड नंबर-3 आर्य समाज (एससी आरक्षित), वार्ड नंबर-4 अस्पताल क्षेत्र (एससी महिला), वार्ड नंबर-5 गांधी पार्क (महिला), वार्ड नंबर-6 सरोवर लेन (सामान्य) तथा वार्ड नंबर-7 ओद्यौगिक क्षेत्र (महिला)।
यह भी पढ़ें: पंचायत विभाजन से पहले मामला बिगड़ा, Police को बुलाना पड़ा फिर जो हुआ पढे़ं
नूरपुर (Nurpur) नगर परिषद् में वार्ड नम्बर-1 चौगान महिला, वार्ड नंबर-2 अप्पर चौगान सामान्य, वार्ड नंबर-3 झरोली सामान्य, वार्ड नंबर-4 रामपुरी महिला, वार्ड नंबर-5 गोलु अथियां एससी महिला, वार्ड नंबर-6 ककरोला मंडी अतर सिंह महिला, वार्ड नंबर-7 नियाजपुर जसालटा सामान्य, वार्ड नंबर-8 बीटीसी सामान्य तथा वार्ड नंबर-9 नियाजपुर पश्चिम सामान्य के लिए आरक्षित होगा। नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) नगर परिषद में वार्ड नंबर-1 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (सामान्य), वार्ड नंबर-2 दीवान बाग (महिला एससी), वार्ड नंबर-3 नारदा शारदा मंदिर (सामान्य), वार्ड नंबर-4 रेलवे स्टेशन (महिला), वार्ड नंबर-5 अस्पताल (सामान्य), वार्ड नंबर-6 सरोत्री (महिला) तथा वार्ड नंबर-7 राधा कृष्ण मंदिर (सामान्य) के लिए आरक्षित होगा।
कांगड़ा नप में वार्ड नंबर-1 महात्मा गांधी मेमोरियल लाइब्रेरी महिला, वार्ड नंबर-2 लाभेश्वर महादेव सामान्य व वार्ड नंबर-3 उजाडी महोदव सामान्य को लिए आरक्षित होगा। वार्ड नंबर-4 गुप्त गंगा (महिला), वार्ड नंबर-5 मिशन (महिला), वार्ड नंबर-6 शक्ति गली (एससी महिला), वार्ड नंबर-7 बज्रेश्वरी माता मंदिर (सामान्य), वार्ड नंबर-8 आर्य समाज (सामान्य) तथा वार्ड नंबर-9 तहसील (सामान्य) के लिए आरक्षित रखा गया है। नगर पंचायत जाली (Jawali) में वार्ड नंबर-1 भनेई (सामान्य), वार्ड नंबर-2 मक्राहन (महिला), वार्ड नंबर-3 लव (सामान्य), वार्ड नंबर-4 केहरियां(1) (एससी महिला), वार्ड नंबर-5 केहरियां(2) (महिला), वार्ड नंबर-6 ज्वाली(1) (महिला), वार्ड नंबर-7 जवाली(2) (सामान्य), वार्ड नंबर-8 जवाली(3) (एससी) तथा वार्ड नंबर-9 धान (सामान्य) के लिए रिजर्व होगा।
यह भी पढ़ें: साहब! पंचायती कार्य के लिए 35 किमी करना पड़ता है सफर, लालपानी को नई पंचायत बना दो
नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला में वार्ड नंबर-1 कस्बा बैजनाथ (महिला), वार्ड नंबर-2 बैजनाथ(1) (एससी), वार्ड नंबर-3 बैजनाथ(2) (सामान्य), वार्ड नंबर-4 गिरथोली (सामान्य), वार्ड नंबर-5 पतेहड़ (एससी), वार्ड नंबर-6 उस्तेहड (सामान्य), वार्ड नंबर-7 कस्बा पपरोला(1) (सामान्य), वार्ड नंबर-8 कस्बा पपरोला(2) (महिला), वार्ड नंबर-9 कोठी (महिला एससी), वार्ड नंबर-10 पपरोला (महिला) और वार्ड नंबर-11 पपरोला खास (महिला) के लिए आरक्षित होगा।