Home » हिमाचल » प्रदेश में ऑनलाइन हुई आयुर्वेद लाइसेंस प्रणाली
प्रदेश में ऑनलाइन हुई आयुर्वेद लाइसेंस प्रणाली
Update: Sunday, September 2, 2018 @ 12:02 PM
नूरपुर। प्रदेश में आयुर्वेद से जुड़े उद्योगों को अब ऑनलाइन लाइसेंस मिलेगा। हिमाचल प्रदेश इस तरह की प्रणाली शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश के 250 से ज्यादा आयुर्वेदिक उद्योगों को अब लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले आयुर्वेद निर्माता संघ को लाइसेंस रिन्यू के लिये शिमला में कई औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता था।
आयुर्वेद निर्माता संघ ने इसके लिये प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, आयुर्वेद मंत्री विपिन परमार व निदेशक आयुर्वेद संजीव भटनागर का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्माताओं की कई वर्षों से लंबित मांग को जरूरी समझते हुए प्राथमिकता से लिया। इससे आयुर्वेद निर्माताओं को बड़ी राहत मिली है। आयुर्वेद संघ ने उम्मीद जताई कि अब आयुर्वेद उद्योग अपनी पुरी क्षमता से काम कर पाएगा।