-
Advertisement
साल में कितने सिलेंडर करवा सकते हैं बुक, जानिए अब आपको कितनी मिलेगी सब्सिडी
Last Updated on October 7, 2022 by sintu kumar
एलपीजी गैस सिलेंडर (Lpg Gas Cylinder) हर कोई उपयोग कर रहा है। भारत सरकार (Government of India) ने इसके लिए नियम भी बनाए हैं और सब्सिडी भी दी जाती है। वहीं अब इसके लिए नए नियम जारी कर दिए गए हैं। अब आप एक साल में कितने सिलेंडर ले सकते हैं और कितने सिलेंडरों पर आपको सब्सिडी (Subsidy) मिलेगी इसके में जानकारी होनी जरूरी है। अब नए नियमों के मुताबिक गैस सिलेंडर की संख्या को सुनिश्चित कर दिया गया है। अब आप एक साल में केवल 15 सिलेंडर ही ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:डॉलर के मुकाबले रुपयाऑल टाइम लो 82.32 पर पहुंचाए सोना-पेट्रोलियम के दाम बढ़ेंगे
यानी कि आप एक महीने में केवल दो बार ही सिलेंडर की बुकिंग (Booking) कर सकते हैं। यह नियम नए बनाए गए हैं। आप कितने सिलेंडर भरवा सकते हैं पहले इसके लिए कोई कोटा तय (Quota fixed) नहीं किया गया था। अब सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या 12 हो गई है। यदि अब आप 15 सिलेंडर लेते हैं तो आपको सब्सिडी सिर्फ 12 सिलेंडरों पर ही दी जाएगी। आईओसी के अनुसार एक अक्टूबर से गैस की नई कीमतें जारी की गई थीं। इसके बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए, मुंबई में 1052.5 रुपए, चेन्नई में 1068.5 रुपए और कोलकाता में 1079 रुपए है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group