- Advertisement -
सोलन। प्रदेश में आने वाले समय में ISIS टीवी, कम्प्यूटर और वाशिंग मशीन से हमला कर सकता है। इसका खुलासा सुबाथु में लगे ISIS के पोस्टरों में किया गया है। साथ ही धमाके के लिए प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों का समय तय किया गया है। बहरहाल, सैन्य क्षेत्र के समीप आईएस के लगे पोस्टरों से लोग दहशत में है। इसके साथ ही जैसे ही पुलिस और सेना के अधिकारियों को जैसे ही यह जानकारी मिली तो पूरा क्षेत्र छावनी में तबदील हो गया।
सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है और पूरे इलाके की गश्त की जा रही है। गौर रहे कि आज सुबह जैसे ही लोगों ने ISIS के नारे देखे तो वह हक्के-बक्के रह गए।
दीवारों पर लिखे गए धमकी भरे संदेशों में कहा गया है कि सुबाथू से नेपाल तक टीवी – कंप्यूटर व वाशिंग मशीन बमों के जरिए धमाके किए जाएंगे। साथ ही धमाकों का समय भी चुनावों के दौरान निर्धारित किया गया है। पोस्टर में सबसे ऊपर फतवा शब्द का इस्तेमाल किया गया है। सैन्य क्षेत्र के बाजार, ब्वायज स्कूल, मधुवन पार्क व छावनी टोल टैक्स बैरियर पर इन पोस्टरों को चस्पा किया गया है। सोमवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने यह पोस्टर चस्पा किए है। मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही सेना ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि मौके पर एक कंबल बरामद किया गया है। गौर रहे कि इससे पहले भी धर्मपुर के माता मनसा देवी मंदिर की दीवार पर ISIS के समर्थन में नारे लिखे गए थे। इसके अलावा रोहडू के चिड़गांव में एक सरकारी गोदाम की दीवारों पर ऐसे ही नारे देखने को मिले थे।
- Advertisement -