- Advertisement -
एक बुजुर्ग डीजे पर डांस (Old man Dancing on DJ) कर रहा था, पीछे से लाठी लेकर पत्नी पहुंच गई। पत्नी को देख बुजुर्ग वहां से भाग निकला। ऐसा ही एक वीडियो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सहवाग ने कैप्शन में लिखा है आयु अस्थायी है, बीवी की लाठी स्थायी है। इसे उन्होंने आज सुबह ही शेयर किया है, जिसे एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो हंसाने वाला है, आप भी इसे देखकर लोटपोट हो जाएंगे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि बुजुर्ग डीजे पर डांस कर रहा है, जिसे देख पत्नी गुस्सा हो जाती है। वह पीछे से लाठी लेकर (Wife came with Stick) आती है, तो बुजुर्ग उसे देखते ही वहां से भाग जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो (Video) लगातार देखा जा रहा है।
- Advertisement -