ऊना: घर में काम करते सांप ने काटा, अस्पताल में मौत
Update: Friday, December 21, 2018 @ 8:22 PM
ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत पनसाई में सर्पदंश से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञान चंद पुत्र स्वर्गीय विधि चंद निवासी पनसाई के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद निवासी पनसाई 11 दिसंबर को घर में काम कर रहा था। काम करते हुए सांप ने काट लिया था। जिसके चलते ज्ञान चंद को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया था। जहां चिकित्सकों की देख रेख में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार रात ज्ञानचंद की तबीयत अचानक इलाज के दौरान खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।