- Advertisement -
सरकाघाट। बुजुर्ग महिला के साथ क्रूरता मामले में पुलिस ने अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में 14 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। 17 आरोपियों को आज अदालत ने तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि आज गिरफ्तार किए गए 4 अन्य आरोपियों को कल अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
- Advertisement -