-
Advertisement
Olympic मेडलिस्ट पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन
Last Updated on March 1, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। साल 1968 के ओलंपिक (Olympic) के दौरान कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर (Balbir Singh Khullar) का निधन हो गया है। हॉकी इंडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
We are deeply saddened by the demise of our former hockey player and a two-time Olympic medallist, Balbir Singh Kullar.
We send out our heartfelt condolences to his family.#RIP pic.twitter.com/532WyFySYy
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 1, 2020
हॉकी इंडिया ने ट्वीट किया, ‘हमें अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है।’ उन्होंने कहा, ‘हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख के समय में हॉकी इंडिया की ओर से हमारी प्रार्थनाएं बलबीर सिंह खुल्लर और उनके मित्रों के साथ हैं।’
यह भी पढ़ें: CBSE 10th हिंदी परीक्षा में पूछा गया यह प्रश्न सिलेबस में निर्धारित नहीं
पंजाब (Punjab) के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर ने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया। उन्होंने भारतीय टीम में इनसाइड फारवर्ड के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की और बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।